- Hindi News
- रांका स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
रांका स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
बेमेतरा|शासकीय उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय कठिया रांका से कक्षा 11वीं 12वीं के छात्र छात्राओं ने गिरौदपुरी सोनाखान शिवरीनारायण का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने बाबा घासीदास के तप स्थल का दर्शन किया। ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। शहीद वीरनारायण की जन्म भूमि सोनाखान एवं शबरी की नगरी शिवरीनारायण के दार्शनिक स्थल एवं उसके धार्मिक ऐतिहासिक महत्व को जाना। भगवान राम शबरी के पवित्र चरण पादुका के दर्शन किया। सोनाखान में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद की कुर्बानियों की जानकारी एकत्रित की। गिरौदपुरी के जंगल में वन भैसाें को देखा। प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने धार्मिक, ऐतिहासिक भौगोलिक स्थलों के महत्व बताया। भ्रमण में प्रभारी शिक्षक टीआर जर्नादन, एके साहू, एलआर साहू, अभिषेक भाषले, तनुप्रिया देवागन, विनिता खलको, अजय साहू आदि शामिल थे।