पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची में नाम नहीं तो शिविर में जाकर जुड़वाएं

मतदाता सूची में नाम नहीं तो शिविर में जाकर जुड़वाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 20 21 में भाजपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

प्रशासन नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गया है। जिले के एक नगर पालिका 6 नगर पंचायतों के लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। वोटरों के नाम जोड़ने संशोधन करने के लिए वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। जिले में कुल 48 हजार 576 नगरीय मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार नगर पालिका निर्वाचन क्षेत्र बेमेतरा में कुल 21 हजार 28 मतदाता हैं। वार्ड एक रामदास में 800 मतदाता, वार्ड-2 शहीद वीर नारायण में 965, वार्ड-3 सरदार वल्लभ भाई पटेल में 802, वार्ड-4 शहीद हेमु कल्याणी में 650, वार्ड-5 पंडित दीनदयाल उपाध्याय में 1400, वार्ड-6 चंद्रशेखर में 1129, वार्ड-7 इंदिरा गांधी में 1300, वार्ड-8 गुरु गोविंद सिंह में 1182, वार्ड-9 डॉ. भीमराव अंबेडकर में 788, वार्ड-10 रानी लक्ष्मी बाई में 590, वार्ड-11 बाबा रामदेव में 1400, वार्ड-12 अग्रसेन में 696, वार्ड-13 शहीद भगत सिंह 868, वार्ड-14 माता कर्मा में 923, वार्ड-15 पं. जवाहरलाल नेहरू में 1247, वार्ड-16 परशुराम में 1078, वार्ड-17 राजीव नगर में 810, वार्ड-18 माता भद्रकाली में 1013, वार्ड-19 राम मंदिर में 1030, वार्ड-20 कबीर में 1132 वार्ड-21 मस्जिद में 1206 मतदाता हैं।

नवागढ़ नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। जिसमें 7470 वोटर हैं। सर्वाधिक 673 मतदाता वार्ड 11 में सबसे कम 354 मतदाता वार्ड 4 में हैं। साजा नगर पंचायत में 3570 मतदाता हैं। जिसमें सर्वाधिक 361 मतदाता वार्ड 13 में सबसे कम मतदाता वार्ड-1 में 119 वार्ड-13 में 119 हैं।

नगर पंचायत बेरला में कुल 3708 मतदाता 15 वार्ड हैं। जिसमें सबसे अधिक 572 मतदाता वार्ड 12 में सबसे कम 167 वोटर वार्ड-4 में है। नगर पंचायत देवकर के 15 वार्डों में 4 हजार मतदाता हैं। सर्वाधिक 348 मतदाता वार्ड 4 में सबसे कम 183 मतदाता वार्ड-14 में है। परपोड़ी नगर पंचायत में 2 हजार 541 मतदाता हैं। थानखम्हरिया नगर पंचायत में कुल 6 हजार 259 वोटर हैं। जिसमें सर्वाधिक 694 मतदाता वार्ड-14 सबसे कम 262 वोटर वार्ड-10 में हैं।

अफसर से नवीन प्राथमिक शाला में मतदाता सूची में नाम जोड़ने कटाने की जानकारी लेते भाजपा जिला अध्यक्ष अन्य नेता।

जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने नवीन प्राथमिक शाला में वार्ड 20 21 में नाम जोड़ने काटने के काम का निरीक्षण किया। उन्ह