बेमेतरा. पालिकाअध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने वार्ड-5 में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने वार्ड-8 में सीसी रोड का भूमिपूजन भी किया। इस मौके उपाध्यक्ष मंगत साहू, पार्षद हिरेंद्र मिश्रा, नेताराम कोशले, संजय वैष्णव, रवि रजक, मिंटा नामदेव, सन्नी सलूजा, जगजीत सिंह आदि मौजूद थे।