- Hindi News
- एबुलेंस ट्रैक्टर में भिड़ंत, तीन घायल दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
एबुलेंस ट्रैक्टर में भिड़ंत, तीन घायल दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
ग्राम बैजी में हुआ हासदा। दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज।
भास्करन्यूज|बेमेतरा
रविवारको दोपहर 12.30 बजे जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर ग्राम बैजी के पास कवर्धा-बेमेतरा सड़क पर एबुलेंस ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे ट्रैक्टर में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को रायपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
ग्राम बेरा से मरीज लेकर संजीवनी 108 सीजी 02 3163 जिला अस्पताल जा रही थी। वहीं बैजी निवासी दलसिंह वर्मा का ट्रैक्टर सीजी 07 डी 3633 बैजी (नकटा खार) के खेत से घास का गट्ठा लाने जा रहा था। तभी दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि एबुलेंस के सामने का हिस्सा पूरी तक क्षतिग्रस्त हो गया। एबुलेंस विपरीत साइड से मुड़कर सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा घुसी। वाहन में फंसे ड्राइवर को राहगीरों ने बाहर निकाला। एबुलेंस में सवार मरीज निधि बाई पति राजेश्वर केशरवानी को सुरक्षित निकालकर दूसरी एबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसे रायपुर रैफर किया गया। ट्रैक्टर में सवार नरसिंग वर्मा (17), राजेंद्र (14) गोवर्धन वर्मा (20) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रैफर कर दिया गया है। हादसे में ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो भाग में बंट गया है। दाहिने साइड बड़े चक्के का टायर निकलकर दूर सड़क किनारे जा गिरा। ट्रैक्टर चालक बैजी निवासी रामू वर्मा एबुलेंस चालक विनोद कुमार सेन पिता रामभरोसा ने थाने में घटना की रिपोर्ट पर बेमेतरा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो भाग में टूटकर अलग हो गया।