- Hindi News
- बस स्टैंड पर समस्याएं ढेरों, काम कुछ भी नहीं
बस स्टैंड पर समस्याएं ढेरों, काम कुछ भी नहीं
बसस्टैंड में अव्यवस्था के कारण यहां आने वाले यात्री परेशान हैं। यहां तो सुविधायुक्त प्रतीक्षालय है और ही पीने का पानी। प्रतीक्षालय के अभाव में यात्री बसों का इंतजार दुकानों के सामने बैठकर या खड़े-खड़े करते हैं। बस स्टैंड में पानी की सुविधा नहीं होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर चलने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी होती है। इन्हें पानी का बाटल खरीदना पड़ता है। बस स्टैंड में बसों के खड़े होने के लिए व्यवस्थित रैंप भी नहीं बनाए गए हैं। इससे बस भी अव्यवस्थित रूप से खड़ी रहती है। रैंप नहीं होने के कारण बुजुर्ग महिला यात्रियों को बस चढ़ने में परेशानी होती है। यहां पर सुलभ-शौचालय भी नहीं है। बस स्टैंड में फल, चना, फल्ली घड़ी बेचने वाले हाथ ठेला व्यवसायियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ये ठेले वाले बसों के किनारे-किनारे अपना ठेला घुमाते रहते हैं और बस के गेट के सामने ही सामान बेचना शुरू कर देते हैं।
शहर से बाहर बस स्टैंड बनने की उम्मीद
भूमि हस्तांतरण नहीं होने के कारण अटका मामला
^बस स्टैंड के विस्तार के लिए पशु औषधालय की जमीन को नपा को हस्तांतरित किए जाने की मांग तत्कालीन सांसद, नगरीय प्रशासन मंत्री, विधायक कलेक्टर से की गई है। जनहित को ध्यान में रखते हुए कई बार कलेक्टर से मिल चुके हैं। लेकिन अब तक प्रक्रिया कलेक्टोरेट में लंबित है। \\\'\\\' आशीषछाबड़ा, नपाअध्यक्ष, बेमेतरा
^बस स्टैंड के विस्तार के लिए पशु औषधालय की जमीन मांगी गई है। जमीन मिलते ही बस स्टैंड का विस्तार किया जाएगा। \\\'\\\' होरीसिंह, सीएमओ,नपा, बेमेतरा
^एसडीएम को आदेश किया था कि पशु औषधालय की जमीन की जानकारी लेकर नपा को हस्तांतरण की कार्रवाई की जाए।\\\'\\\' डॉ.बसवराजू एस, कलेक्टर
वर्तमान बस स्टैंड का ही नवीनीकरण हो
जिलागठन के बाद से लोगों को शहर के बाहर सर्वसुविधायुक्त नए बस स्टैंड निर्माण की उम्मीद लगी हुई है। इसके साथ-साथ बस स्टैंड को अन्यत्र शिफ्ट करने की चर्चा भी हो रही है। इससे बस स्टैंड के पुराने व्यवसायी इसका विरोध कर रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड शहर के अनुरूप उपयुक्त स्थान पर है। इसके नवीनीकरण की आवश्यकता है। बस स्टैंड शहर से बाहर ले जाना अनुचित है। पूर्व पार्षद फणेंद्र मिश्रा ने कहा कि पशु औषधालय की जमीन को नपा को दे देना चाहिए। जिससे जिला मुख्यालय के बस स्टैंड का विस्तार