पूजन-हवन के बाद निकाली शोभायात्रा
नगरमें जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। दिनभर पूजन हवन का दौर चला। शाम को भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर भक्त थिरकते रहे। गुलाल रंगों से सराबोर होकर वे नाचते गाते रहे। इस दौरान विश्वकर्मा के जयकारे गूंजते रहे। इससे पूरे शहर का माहौल धर्ममय हो गया। मां भारती ट्रेडर्स के पास ड्राइवर संघ, शीतला मंदिर सिंघौरी में राज मिस्त्री संघ पुराना बस स्टैंड के पास जिला कार्यालय के सामने वाहन स्वामी एवं चालक संघ और बिजली आफिस मोहभट्ठा रोड पर बिजली कर्मचारी संघ ने मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की।
बेमेतरा में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।