करंट से 6 मवेशियों की मौत, एक घायल
बेमेतरा|वार्ड-2 पिकरीमें स्थित मुक्तिधाम में बालक हायर सेकंडरी स्कूल के पास रोड पर गुरुवार को सुबह 11 बजे 6 भैसों की बिजली करंट से मौत हो गई। वहीं एक भैंस घायल हो गई। मवेशी सड़क किनारे टूटकर गिरे तार में फंस गए थे। घटना के वक्त मवेशी चारा चर रहे थे। सभी जानवर मानपुर वार्ड-2 में रहने वाले वाले यादव परिवार के थे। इसमें झुनु यादव के 2, तीजू यादव के 2 मृत एक घायल, बिसौहा यादव के दो मवेशी थे। भैंस चराने गए दिनेश यादव पिता झुनु यादव मवेशी मालिकों ने बताया कि नारायण मोटवानी के लकड़ी गाड़ी में फंस कर बिजली तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इस कारण यह हादसा हुआ।