पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता आज से

राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|डाइट मैदानपर 19 सितंबर से 14वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। बेसबॉल 17, साफ्टबॉल 17 वालीबॉल 14 वर्ष समूह के बालक-बालिका भाग लेंगे। 22 सितंबर तक चलने वाली इस स्पर्धा में सात जोन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, जशपुर राजनांदगांव के 616 प्रतिभागी 84 आफिसियल्स भाग लेंगे। इनके ठहरने की व्यवस्था धर्मशालाओं शासकीय-अशासकीय स्कूलों में की गई है। आयोजन समिति के सचिव डीईओ एके भार्गव ने बताया कि इसके लिए जिले के सभी व्यायाम शिक्षकों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूलों को सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए पत्र जारी किया गया है।