पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरस्त राशनकार्ड की थाने में शिकायत करेगी कांग्रेस

निरस्त राशनकार्ड की थाने में शिकायत करेगी कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसने राशनकार्ड निरस्तीकरण को लेकर ब्लॉक स्तर पर थाने में एफआईआर करवाने का निर्णय लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में इस मुद्दे पर कार्ययोजना बनाई गई। कांग्रेस भवन में बुधवार शाम तक चली बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में मतदाता सूची में जिनका नाम छूट गया है और उम्र होने पर भी जिनका नाम अब तक सूची में दर्ज नहीं है ऐसे लोगों के नाम सूची में जुड़वाएं।

पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे समरसता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इसके तहत कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर कांग्रेस संगठन में नाम जोड़ने की बात कही गई। कांग्रेसियों को एक होकर नगरीय निकाय चुनाव लड़ने कहा गया। जिला अध्यक्ष छाबड़ा ने बताया कि चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी चाहे जो भी हो सभी कांग्रेसी एक होकर उसे जीताना है। प्रत्याशी बनाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने बायोडाटा जमा किया। जिला प्रभारी दीपक दुबे, तुलसी साहू, थानेश्वर साहू, सांसद ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश बघेल, टोपेंद्र वर्मा, बसंत दास मानिकपुरी, संतोष वर्मा, ओमप्रकाश टावरी, संतोष तिवारी, अयोध्या चंद्राकर, मंगत साहू, अनीता पात्रे, दिलेश्वर साहू, ललित विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।