दो मोटर साइकिलों में टक्कर, तीन घायल
बेमेतरा|कोबिया वार्डमें शराब दुकान के पास सोमवार शाम 5 बजे नेशनल हाईवे एनएन-12 पर दो मोटर साइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायल भुरूपाल (26) पिता राजू पाल निवासी खम्हरिया (तिल्दा), मौन साहू (30) पिता रामचंद्र निवासी ग्राम चोरभट्ठी, शत्रुहन (32) पिता बिहारी साहू ग्राम चोरभट्टी को एबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रैफर किया गया। भुरूपाल अपने मौसिया पुनीत राम पाल के यहां घूमने बेमेतरा आया था। जहां से वापस कोबिया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार मौन साहू शत्रुहन की भिड़ंत हो गई। प्राथमिक इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार मौन साहू शत्रुहन की हालत गंभीर है।