रैली के बाद किया कलेक्टोरेट का घेराव
आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने एक सप्ताह से ब्लॉक मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन के बाद सोमवार को कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। इसके पहले रैली निकाली गई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी हटाओ जिला बचाओ के नारे लगाए गए। कलेक्टोरेट गेट के पास तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बाद में पांच लोगों के प्रतिनिधि मंडल को अंदर भेजा गया।
जहां प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपनी समस्याएं बताने जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत साहू के पास जाती हैं तो अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने शासकीय कर्मचारी बनाने, नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन देने, अन्य विभागों का काम देना समेत 20 सूत्री मांग है।
सोमवार को कलेक्टोरेट का घेराव करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं।