राजपूत समाज ने की पांडेय तालाब की सफाई
राजपूतसमाज ने रविवार को नगर के मध्य स्थित पांडेय तालाब की सफाई की। तालाब से जलकुंभियों को निकाला गया। इससे लोगों को अब निस्तारी में सुविधा होगी। तालाब के पार में लगे कांटेदार झाड़ियों गंदगी की भी सफाई की गई।
नागरिकों में जागरुकता लाने के लिए वार्डवासियों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राजपूत समाज के अध्यक्ष धीरज सिंह, युवा अध्यक्ष पदमराग भुवाल, सचिव टोपेन्द्र गौतम, होरी सिंह, प्रमोद सिंह, गोपाल सिंह, दौलत सिंह, ललित सिंह, नीरज सिंह, नरेश सिंह, प्रफुल्ल सिंह, संदीप सिंह आदि का सहयोग रहा।नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग हाथ बढ़ा रहे हैं। सोमवार को शासकीय सार्वजनिक भवनों, स्कूल, कॉलेज, पुराना बस स्टैंड चौक से कलेक्टोरेट तक साफ-सफाई की गई। सीएमओ होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि अभियान एक अक्टूबर तक चलेगा। 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मंडी प्रांगण में शपथ दिलाई जाएगी।
पांडेय तालाब की सफाई करते राजपूत समाज के लोग।