पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभावान सदस्यों छात्रों का होगा सम्मान

प्रतिभावान सदस्यों छात्रों का होगा सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिवसीय वार्षिक महा अधिवेशन 14 से

राजपूतक्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह का 51वां वार्षिक महाअधिवेशन 14 15 फरवरी को मां बम्बलेश्वरी छीरपानी मंदिर परिसर ऊपर मंदिर जाने का रास्ता डोंगरगढ़ में होगा। महासभा के महासचिव ठाकुर होरी सिंह डौड़ ने प्रेसवार्ता में बताया कि 14 फरवरी को सुबह 12 बजे ध्वजारोहण से अधिवेशन उद्‌घाटन, महाराणा ज्योति रथ यात्रा एवं दोपहर 1 बजे महाराणा प्रताप ज्योति रथ यात्रा का स्वागत होगा।

रात 9.30 बजे से केंद्रीय कार्यकारिणी समिति उपसमिति के सचिवों की संयुक्त बैठक सांस्कृतिक परिषद की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवक-युवती परिचय सम्मेलन कवि सम्मेलन रखा है। आय-व्यय का अनुमोदन किया जाएगा। 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से महिला मंडल ने रंगोली, मेंहदी अन्य कार्यक्रम रखा है। इसके बाद खुला अधिवेशन, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का वार्षिक प्रतिवेदन, नगरीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह होंगे। अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष ठाकुर भूपेन्द्र सिंह करेंगे। विशिष्ठ अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत, डोंगरगढ़ विधायक सरोजनी बंजारे, तखतपुर विधायक राजू क्षत्रिय, बेमेतरा विधायक अवधेश चंदेल होंगे।

डौंड ने बताया कि विविध क्षेत्रों में काम करने वाले सदस्यों, प्रतिभावान छात्र छात्राओं, केंद्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में ओडीशा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे स्थानों से लगभग 10 हजार राजपूतों के शामिल होने का अनुमान है। अधिवेशन के संयोजक ठाकुर रमेन्द्र सिंह कन्हेरी, सहसंयोजक ठाकुर दिनेश सिंह डुमरीडिह, ठाकुर नरेन्द्र सिंह राजनांदगांव, ठाकुर बलकरण सिंह खैरागढ़, ठाकुर अमर सिंह को मनोनित किया गया है।

कार्यक्रम में न्योता देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पास पहुंचे राजपूत समाज के पदाधिकारी।

तैयारी शुरू