पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आनलाइन सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

आनलाइन सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|शहर भाजपामंडल की बैठक में महासदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। जिला कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में सदस्यता प्रभारी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने आनलाइन भाजपा के सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं संगठन प्रभारी को जानकारी दी। मंडल महामंत्री महेश साहू ने आनलाइन सदस्यता अभियान के तहत कैसे शहर के 29 बूथों में घर-घर जाकर सदस्य बनाना है इस संबंध में जानकारी दी। पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से जुड़ने के निर्देश दिए। बैठक में केशव नामदेव, लक्ष्मी साहू, निवेदिता जोशी, शुकवारो बाई, सुमन बंजारे, सावित्री रजक, प्रतिमा सिंह सचदेव आदि मौजूद थे।