- Hindi News
- धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रायपुर जाएंगे जिले के रसोइए
धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रायपुर जाएंगे जिले के रसोइए
बेमेतरा|जिले केरसोइए अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर 12 फरवरी को रायपुर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। रसोइया संघ के जिला अध्यक्ष तुला राम जंघेल ने बताया कि दूसरे चरण में 12 फरवरी को सुबह 11 से 4 बजे तक बूढ़ा तालाब रायपुर में प्रदेश के सभी रसोइया इकट्ठा होकर धरना देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरना में बेमेतरा जिले के रसोइए भाग लेंगे। मौके पर पंजाब के मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश दत्त, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र नाम देव, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अमरनाथ दुबे, प्रदेश महामंत्री शरद दुबे, रसोइया संघ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु चंद्राकर मौजूद रहेंगे।