पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथिन कैरी बैग पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

पॉलीथिन कैरी बैग पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|कलेक्टर डॉ.बसवराजु एस ने मंगलवार को अफसरों की बैठक में कहा कि जिले में पॉलीथिन कैरी बैग पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम, तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के सीएमओ संबंधित क्षेत्रों में पॉलीथिन कैरी बैग पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित महिला स्व-सहायता समूहों को कागज के पैकेट एवं जूट के थैला बनाने प्रशिक्षित कर समूहों को उनके उत्पाद बिक्री के लिए मार्केट भी उपलब्ध कराएं। नगरीय निकायों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएमओ तहसीलदार संबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के कार्य प्राथमिकता के साथ शुरू कराएं। कलेक्टर ने कहा कि जिला, तहसील, नगरीय निकाय एवं जनपद कार्यालयों में लोक सेवा केंद्र की व्यवस्था 20 फरवरी तक करें।