गीत यामनी कार्यक्रम आज
बेमेतरा|छत्तीसगढ़ प्रदेशहिन्दी साहित्य सम्मेलन जिला ईकाई ने गीत यामनी कार्यक्रम 12 फरवरी को शाम 5 बजे गुरु नानक हाल रायपुर रोड बेमेतरा में रखा है। मुख्य अतिथि ललित सुरजन व्यंगकार रायपुर होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि सुहास गोविन्द पोल करेंगे।, विशिष्ट अतिथि अनंत विश्वनाथ गोर्वधन होंगे। मयाराम सुरजन की स्मृति में विचार गोष्ठी शाम 5.30 बजे होगी। प्रमुख वक्ता प्रभाकर चौबे व्यंगकार रायपुर होंगे।
अध्यक्षता रवि श्रीवास्तव करेंगे। गीत यामिनी कवि सम्मेलन भारत कोकिला सरोजनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में शाम 7 बजे होगा। प्रतिभागी कवि नरेन्द्र श्रीवास्तव जांजगीर, अजय पाइक बिलासपुर, संतोषी मांझी भिलाई, भैयालाल नागवंशी, सतीष कुमार सिंह जांजगीर, उमाशंकर मिश्रा दुर्ग होंगे। संचालन रवि श्रीवास्तव करेंगे।