- Hindi News
- आईएसएचडीपी आवासीय भवन आवंटन के लिए सीएमओ को दिया ज्ञापन
आईएसएचडीपी आवासीय भवन आवंटन के लिए सीएमओ को दिया ज्ञापन
बेमेतरा|वार्ड 18के पार्षद रिजवान कुरैशी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आईएसएचडीपी आवासीय भवन आवंटन के सबंध में आवेदन दिया। पार्षद ने बताया कि वार्ड 15 वर्तमान नया वार्ड 18 भद्रकाली मंदिर वार्ड कईहा तालाब पार के पास 20 साल से काबिज पट्टा धारियों को बेदखल करने का आदेश जारी कर प्रथम किस्त 8 हजार ज्यादातर लोगों से बिना कोई अनुबंध पत्र जमा करवा लिया है। जो कि नियम के विपरीत है। पूर्व में बनाए गए यह भवन जर्जर हो गए हैं। जबकि शासन के मंशानुसार गरीब, दलित एवं शोषित परिवारों को मूलभूत सुविधाओं के साथ आवासीय मकान दिया जाना है। उन्होंने इन समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।