- Hindi News
- पुलिस की जागरुकता से बड़ी वारदात होने से बची
पुलिस की जागरुकता से बड़ी वारदात होने से बची
बेमेतरा|एसपी एचआरमनहर ने मंगलवार रात दो से ढाई बजे बेमेतरा में गस्त करने के बाद देहात के थाने को देखने थाना थानखम्हरिया पहुंचे।
वहां पर थाने में एक 17-18 साल के लड़के को बैठाया गया था। उन्होंने उसे बैठाने का कारण पूछा तो स्टाफ ने बताया कि ये आदमी थानखम्हरिया के बेमेतरा मार्ग पर देना बैंक के ताले को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। वह एक ताला को तोड़कर दूसरे ताले को तोड़ने में लगा हुआ था कि अचानक पुलिस वहां पहुंच गई और मौके में आरोपी पकड़ा गया। उसके पास से ताला तोड़ने का सामान कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया।
एसपी ने बताया कि यह थाने के दिए गए कड़े निर्देश का पालन करने का नतीजा है कि घटना होने से पहले ही आरोपी को पकड़ा गया। क्योंकि एक ताला तोड़ा जा चुका था और एक ताला बचा था। यदि वह टूट जाता तो आरोपी अंदर प्रवेश कर जाते. जिससे बहुत बड़ी घटना घटित हो सकती थी। जिसे रोका जा सका। यह थानखम्हरिया पुलिस की सतर्कता और जगरूकता का परिणाम है।