पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतीश ने प्रकृति पर किया कविता पाठ

सतीश ने प्रकृति पर किया कविता पाठ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवर्धा|साहित्यिक संस्थाआयाम के तत्वावधान में मंगलवार को कविता भोरमदेव श्रृंखला के अंतर्गत बिलासपुर के साहित्यकार सतीश जायसवाल का एकल कविता पाठ हुआ। मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बिलासपुर के ख्यात समीक्षक शाकिर अली ने आत्मीयता से श्री जायसवाल का परिचय दिया। तत्पश्चात श्री जायसवाल ने सधी हुई शैली में सवा घंटे तक कविता पाठ किया। उनकी कविताओं में प्रकृति और प्रेम का अनूठा चित्रण था। उनकी कविता निराकार, पृथ्वी, नदी को जाने दो, प्रार्थना, रसमड़ा, पलाश मां मुक्ति और सपना ने श्रोताओं को काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम को नीरज मनजीत, विनय शुक्ल, जीपी अवस्थी, अजय चन्द्रवंशी, बृजकिशोर पांडेय, गणेश सोनी, बेमेतरा के दिनेश गौतम, बिलासपुर के रतन जसवानी, अरविंद शर्मा, बेमेतरा के सुनील झा, रूपेश, समय लाल विवेक, महेश आमदे, नंद शर्मा, रमेश चौरिया, गजाधर वैष्णव एवं राजाराम हलवाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।