पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ोसी निकला हत्या का आरोपी, तीन भाई गिरफ्तार

पड़ोसी निकला हत्या का आरोपी, तीन भाई गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शनिवार को ग्राम खम्हरिया निवासी गजरा बाई (70) पति गोपीनाथ देवांगन की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पड़ोसी ही हत्या का आरोपी निकला। पुलिस आरोपी मोहन ध्रुव (26) पिता कार्तिक, उसका बड़ा भाई कोमल (35) छोटा भाई जोहन से पूछताछ कर रही है। घटना स्थल से खून से सने दो पैंट बरामद किया गया है।

गुरुवार को पुलिस ने गजरा बाई के शव को घर से बरामद किया था। मृतका के पति की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए भाठापारा गया था। गजरा बाई घर में अकेली थी। उसका बेटा विश्वनाथ देवांगन अपने परिवार के साथ भाठापारा में रहता है। गुरुवार को पड़ोस में रहने वाली बालिका ने देखा कि शाम होने के बाद भी गाय बाहर में खड़ी है। उसने दरवाजा खटखटाया आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर बाड़ी के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया और देखा कि गजरा बाई दीवार से टिकी हुई थी। बालिका ने शाम 4.30 बजे मृतक के रिश्तेदार केशव देवांगन को इसकी जानकारी दी। सिर में चोट के निशान थे। सूचना पर तोरन देवांगन ने भाठापारा से खम्हरिया पहुंचकर देखा की गजरा बाई खून से लथपथ थी। घर के अंदर रखे 30 हजार बाहर की आलमारी के कुंदा को उखाड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपए आरोपी लूटकर ले गए थे। नवागढ़ थानेदार परमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।