पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलासपुर जोन को चैंपियन का खिताब

बिलासपुर जोन को चैंपियन का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन।

भास्करन्यूज|बेमेतरा

डाइटमैदान पर 14वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता बिलासपुर जोन ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। समापन समारोह में सोमवार को विधायक दयालदास बघेल, लाभचंद बाफना अवधेश सिंह चंदेल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में राज्य के सात जोन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, जशपुर, राजनांदगांव के कुल 616 प्रतिभागी 84 ऑफिसियल्स ने हिस्सा लिया। 14 17 वर्ष आयु समूह के बालक-बालिकाओं ने बेसबाल, सॉफ्टबाल और वालीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वालीबॉल 14 वर्ष बालक मे प्रथम जशपुर जोन, द्वितीय सरगुजा जोन तृतीय बस्तर जोन, बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग जोन, द्वितीय सरगुजा जोन एवं राजनांदगांव जोन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। साफ्टबॉल 17 वर्ष बालक में प्रथम जषपुर जोन, द्वितीय बिलासपुर जोन एवं तृतीय रायपुर जोन, बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर जोन, द्वितीय राजनांदगांव जोन एवं दुर्ग जोन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बेसबॉल 17 वर्ष बालक में प्रथम बिलासपुर जोन, द्वितीय दुर्ग जोन तृतीय राजनांदगांव जोन रहे। बेसबॉल बालिका 17 वर्ष में प्रथम बिलासपुर जोन, द्वितीय दुर्ग जोन एवं राजनांदगांव को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में अतिथियों ने विजेता टीम को विनर ट्रॉफी, प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया। समारोह में आयोजन समिति के सचिव डीईओ एके भार्गव ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह को पीडीडीआरडीए सच्चिदानंद आलोक और राजेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। क्रीड़ा ध्वज अवतरण के साथ ही प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक श्री कर्स, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य शिक्षक, जिला खेल अधिकारी आईपी पांडेय आदि मौजूद थे।

14वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता

सोमवार को विधायक दयालदास बघेल, लाभचंद बाफना अवधेश सिंह चंदेल ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

शिक्षा शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी : बघेल

विधायक दयालदास बघेल ने कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए शिक्षा शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी है। छत्तीसगढ़ राज्