- Hindi News
- डहजरा में होगी आठ फीट के प्रतिमा की स्थापना
डहजरा में होगी आठ फीट के प्रतिमा की स्थापना
बेमेतरा|जिला मुख्यालयमें दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। दुर्गा उत्सव समितियां पंडाल सजाने में जुटे हुए हैं। पिछले साल की तुलना में दुर्गा प्रतिमाएं महंगी हो गई हैं। शहर के राम मंदिर प्रांगण में प्रतिमाएं बना रहे मूर्तिकार दुर्गेश साहू ने बताया कि इस साल अब तक वे मां दुर्गा की 50 प्रतिमाएं बना चुके हैं। सबसे बड़ी प्रतिमा का आर्डर ग्राम डहजरा वालों ने दिया है। उनके आर्डर पर सरस्वती, लक्ष्मी दुर्गा की संयुक्त खड़ी मुद्रा वाली प्रतिमा बनाई गई है। मूर्तिकार दुर्गेश ने बताया कि इस साल 10 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक की प्रतिमा बनाई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में रंग, पेंट, साड़ी शृंगार सामग्रियों के दाम बढ़ गए हैं। इससे प्रतिमा की कीमत भी बढ़ गई है। पिछले साल से इस साल कीमत लगभग पांच सौ रुपए अधिक है।