पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव में गैर राजनैतिक लोगों को भी दें प्रतिनिधित्व का मौका : निर्वाणी

निकाय चुनाव में गैर राजनैतिक लोगों को भी दें प्रतिनिधित्व का मौका : निर्वाणी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|भारतीय राष्ट्रीयमजदूर कांग्रेस (युवा इंटुक) के राष्ट्रीय सचिव डॉ सौरभ निर्वाणी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय के चुनाव में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा समाज में उत्कृष्ट सेवा दे रहे गैर राजनैतिक लोगों को पार्टी प्रत्याशी बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, पत्रकार, व्यापारी, किसान, मजदूर संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठनों, एनजीओ से जुड़े लोगों, आरटीआई कार्यकर्ताओं, मानव अधिकार संगठनों के लिए काम करे रहे काबिल महिला, पुरुषों युवाओं को प्रत्याशी बनाकर समाज निर्माण में मौका दिया जाए।

डॉ निर्वाणी ने अपने पत्र में कहा है कि जब अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे लोगों को पार्टी सदस्य होने पर भी संसद में राज्यसभा सदस्य बनाकर संसद की गरिमा और उत्कृष्टता बढ़ने की परंपरा है। नगरीय निकायों में भी प्रत्याशी बनाकर ऐसे निकाय सदनों की गरिमा को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनावों से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। लेकिन कहीं कहीं समाज के अच्छे काबिल लोगों की सहभागिता के अभाव में सभी राजनैतिक दल जूझ रहे हैं। जिस तरह की राजनीति वर्तमान में हो रही है उससे समाज के बुद्धिजीवी, चिंतक और राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा करने के भाव से काम कर रहे लोगों का राजनैतिक दलों में पराभव हुआ है, दूरी बढ़ी है। अच्छे बेदाग छवि के ये सपूत ही राजनीति में रहे अवमूल्यन को रोकने में समर्थ और सहायक सिद्ध हो सकते हैं।