पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हीरा ज्वेलर्स में लूट हत्या के मामले में पुलिस की नाकामी की दाढ़ी में चर्चा

हीरा ज्वेलर्स में लूट हत्या के मामले में पुलिस की नाकामी की दाढ़ी में चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हीराज्वेलर्स के बुजुर्ग संचालक भुरुवाराम सोनी की हत्या कर 25 लाख रुपए के गहने लूटने वालों का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। मंगलवार को भुरुवाराम सोनी की दशगात्र में हर कोई यही कह रहा था कि एक तरफ पुलिस किसी जानकार के होने की बात कह रही है दूसरी तरफ अब तक पुलिस का अब तक क्लू ही नहीं मिला है।

जिले पुलिस अधीक्षक नरेंद्र खरे समेत दुर्ग बेमेतरा के क्राइम ब्रांच की टीम पिछले 11 दिन से जांच कर रही है। लोगों ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़ी कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री खरे भी कह चुके हैं कि लुटेरे जिस रास्ते से अंदर गए हैं उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है? यही नहीं लुटेरे रोशनदान से घुसे और लूट कर भागने के लिए भी संभवत: इसी रास्ते भागे क्योंकि मृतक के बेटे हीरालाल सोनी का कहना है कि दुकान से बाहर भागने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है। हीरालाल ने यह भी बताया कि घटना के दिन उनके कहने पर ही उसका भांजा पुखराज सोनी ऊपर चढ़ा भीतर घुसा, भीतर से ही उसने नाना की स्थिति को देखने के लिए कहा। हीरालाल का कहना है कि पुखराज ने ही सीढ़ी में लगे शटर का ताला भीतर से खोला। उसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस के आने के बाद ही दुकान का मुख्य दो शटर खोले गए। हीरालाल ने यह भी बताया कि पुखराज ने नाना के मृत होने दुकान में चोरी हो जाने की जानकारी दी।

मेरा सब कुछ लूट गया : हीरालाल

हीरालालने बताया कि लूट के बाद से उनका काम-धाम बंद है, सामान की लूट हुई है उनमें ज्यादातर ग्राहकों के थे, उनका कहना है कि उनकी देनदारी भी करीब 15- 20 लाख रुपए है। उसी दिन के नगदी के बारे में हीरालाल का कहना है कि वह तीन दिन की बिक्री का पैसा था जिसे वह शनिवार को देनदार को देने जाने वाले थे पर उस दिन पैसा दुकान में ही रह गया। हीरालाल का कहना है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ में जाए।

गांजा शराब पकड़ लेता है क्राइम ब्रांच

जिले में 100 ग्राम गांजा 10 लीटर शराब पकड़कर कामयाब होने का दावा करने वाली जिले की क्राइम ब्रांच की टीम दुर्ग की टीम अब तक खाली हाथ है। आसपास के 40 से 45 गांवों में पूछताछ करने की बात कह रही है। मोबाइल के कॉल डिटेल खंगाल चुकी है पर नतीजा कुछ नहीं आया है। एसपी ने स्वीकारा कि उनके जीवन में इस तरह की लूट की घटना नहीं हुई है। इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस कह रही है कि जल्द ही लुटेरों तक पुलिस पहुंच जाएगी।