पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरना प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के कांग्रेसी

धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के कांग्रेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के कांग्रेसी

बेमेतरा|जिला कांग्रेसअध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में संसद भवन को घेरने के लिए बेमेतरा से 100 से अिधक कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। जहां बेमेतरा से विकास भुवाल, ललित विश्वकर्मा, जावेद खान, गुरुदयाल सिंह, सुमन गोस्वामी, मनोज शर्मा, नवीन ताम्रकार, दिलेश्वर साहू अन्य कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। वहां नसबंदी कांड, धान खरीदी शहीद जवानों की वर्दी के अपमान को लेकर भारी संख्या में कांग्रेसियों की भीड़ जमा हुई। दिल्ली पुलिस ने धरना को रोकने का प्रयास किया। बेमेतरा के कांग्रेसियों को दिल्ली थाने में गिरप्तारी भी देनी पड़ी। किन्तु कांग्रेसियों के उग्र प्रदर्शन के चलते उन्हें कुछ समय बाद छोड़ना पड़ा।