7 सौ लोगों ने ली सदस्यता
बेमेतरा|नया बसस्टैंड पर मंगलवार को भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में नि:शुल्क मोबाइल नंबर पर डायल कर आने वाले यात्री एवं नागरिकों को ऑनलाइन सदस्य बनाया गया। मोबाइल पर लगभग 700 लोगों ने आॅनलाइन सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, महामंत्री केशव नामदेव, महेश साहू, जिला महिला महामंत्री लक्ष्मी साहू, मनोज मिश्रा, अजय शर्मा, हितेन्द्र साहू, विजय सुखवानी, बिज्जू शर्मा, बंशी राठी, नीलू ठाकुर, प्रवीण सिंह, सावित्री रजक, आरिश मलिकानी, राजा पांडे, विजय सिंन्हा, देवेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।