पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला मुख्यालय में नहीं रहते अधिकारी कर्मचारी

जिला मुख्यालय में नहीं रहते अधिकारी-कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|जिले मेंसभी विभागों के कार्यालय खुलने के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों के मुख्यालय में नहीं रहने से सरकारी विभागों में कामकाज भगवान भरोसे चल रहा है। बेमेतरा में पदस्थ ज्यादातर अधिकारी-कर्मचारी रोजाना भिलाई, दुर्ग, रायपुर से आना-जाना करते हैं। जिन्हें कलेक्टर ने मुख्यालय में रहने के आदेश दिए थे। लेकिन इन अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कलेक्टर का आदेश भी निष्प्रभावी हो रहा है। वे शासन के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई विभागीय कर्मचारियों ने शहर के कुछ घरों में प्रतीकात्मक रूप से अपना नेम प्लेट लगा रखा है, ताकि बताया जा सके कि वे इस मकान में रहते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने के पहले कलेक्टर की अनुमति लेना अनिवार्य है। लेकिन आमतौर पर यह देखा जा रहा है कि अधिकारी-कर्मचारी रोज मुख्यालय में रहकर दूसरे स्थानों से आना-जाना करते हैं।