पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिपं में बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष

जिपं में बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पंचायतों के सदस्यों की सूची

जिलापंचायत चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए तथा कलेक्टर डॉ.बसव राजु आर ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। जैसे नतीजे आए हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का ही कब्जा होना तय है।

यह सीट महिला ओबीसी के लिए आरक्षित है, भाजपा की एक भी ओबीसी महिला चुनाव नहीं जीती है बल्कि कांग्रेस के पास तीन महिलाएं हैं। दूसरी तरफ 14 सदस्यों में से सात कांग्रेस, 6 भाजपा एक निर्दलीय की जीत हुई है। इस तरह भाजपा को यह सीट वैसे भी नहीं मिल पाती। नतीजे आने के बाद अब कांग्रेस के कौन अध्यक्ष बनेगा इस पर चर्चा होने लगी है। कांग्रेस की तीन ओबीसी महिला गोदावरी वर्मा, कविता साहू लिखेश्वरी धीवर हैं। इन्हीं तीनों में से किसी एक को अध्यक्ष पद के लिए चुना जाएगा। भाजपा के पास एक भी ओबीसी महिला नहीं है इसलिए वह अभी से लड़ाई से बाहर हो गई है।

1 अजय तिवारी

2 दिलीप सिंह ठाकुर

3 किरण रज्जू ध्रुव

4 नंदकुमारी कांठले

5 बिसौहा राम साहू

6 अंजू बघेल

7 कांती चतुर्वेदी

8 महेंद्र वर्मा

9 मीना बाई चंदेल

10 गोदावरी वर्मा

11 कुमार साहू

12 कविता साहू

13 गौकरण साहू

14 खिलेश्वरी धीवर

क्षेत्र क्रमांक-3 के नतीजे घोषित करने में देर

जिलापंचायत क्रमांक-3 का टेबुलेशन दोपहर साढ़े तीन बजे तक नहीं हुआ था। टेबुलेशन के बाद किरण रज्जू ध्रुव को 77 मतों से विजयी घोषित किया गया। देरी से नतीजे घोषित करने पर सुमित्रा ध्रुव ने मतगणना कर्मियों पर राजनीतिक दबाव में काम करने तथा हराने का आरोप लगाया है।

चुनाव

कलेक्टर से प्रमाण पत्र ले रहीं हैं कविता साहू।