पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटा निकला हत्या का आरोपी

बेटा निकला हत्या का आरोपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|क्राइम ब्रांचने 6-7 फरवरी की रात ग्राम कंतेली निवासी कोमल वर्मा के हत्या के आरोप में उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी डीडी कौशले टीआई एनके स्वर्णकार ने बताया कि मृतक की हरकतों से उसका बेटा बहुत परेशान रहता था,उसने बताया कि उसका पिता गांव के लोगों को घर में बुलाकर गांजा शराब पिता था तथा उसके साथ प्राय: हर दिन मारपीट करता था जिसके कारण उसका बेटा सदैव परेशान रहता था। घटना के दिन भी पिता के मारपीट करने पर बेटे ने घर में रखे सब्बल से उसकी हत्या कर दी तथा सब्बल को घर में छिपा दिया। छानबीन के बाद पुलिस को बेटे पर शक हुआ तथा पूछताछ में बेटे ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बालक के निशानदेही पर सब्बल को बरामद कर लिया गया है तथा बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।