पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनपद अध्यक्ष बनने जुटे दावेदार

जनपद अध्यक्ष बनने जुटे दावेदार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोदशक बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। इस कारण अध्यक्ष बनने का सपना सभी वर्ग के प्रतिनिधि देख रहे हैं। भाजपा की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष टारजन साहू मंडल महामंत्री आनंद वल्लभ ठाकुर भी दावेदारी कर रहे हैं।

शनिवार को नवनिर्वाचित सभी जनपद सदस्यों ने प्रमाण पत्र ले लिया। इसके बाद लगभग 18 सदस्य विधायक दयालदास बघेल से मुलाकात कर भाजपा के प्रति निष्ठा दिखाई। इसके बाद देर शाम अध्यक्ष के दावेदार आनंद वल्लभ टारजन साहू के नेतृत्व में 16 जनपद सदस्य उनके 20 सलाहकार अज्ञातवास में चले गए। इसकी पुष्टि नवनिर्वाचित जनपद सदस्य आनंद वल्लभ ठाकुर ने की।

नवागढ़ विधानसभा में उपस्थिति दर्ज करने के लिए कांग्रेसी जनपद सदस्यों को उपाध्यक्ष बनाने का सपना दिखा रही है। 24 में से कांग्रेस के पास कितने सदस्य हैं इसकी पुष्टि कांग्रेसी नहीं कर रहे हैं। लेकिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामबिहारी वर्मा की बेटी मधु वर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय बघेल की प|ी सरोज बघेल के जनपद सदस्य बनने के बाद कांग्रेसी उत्साहित हैं।

उनका उत्साह बढ़ाने में विधायक बघेल के विरोधी भी लगे हुए हैं। भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष के लिए पूर्ण बहुमत के संबंध में जिला महामंत्री विकासधर दीवान ने कहा कि 24 में से 20 सदस्य हमारे संपर्क में हैं। पिछले दो चुनावों का अनुभव लोगों के पास है। उन्होंने कहा कि विरोधी सदस्यों को आर्थिक क्षति पहुंचाकर छोड़ देते हैं।

कोई भी सदस्य गुमराह नहीं होना चाहता। इस संबंध में विधायक दयालदास बघेल ने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव करना सदस्यों का अधिकार है। इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। पार्टी हित के लिए सहयोग किया जाएगा।

बेमेतरा जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत में ही भाजपा की साख बची, बाकी जनपदों में कांग्रेस का कब्जा

भाजपाके लिए बेमेतरा जिले में केवल नवागढ़ विधानसभा अनुकूल है। भाजपा ने जिला पंचायत में पहले की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है। जनपद ग्राम पंचायत में भाजपा समर्थक ही जीतकर आए हैं। साजा में नगरीय निकाय जिला पंचायत भाजपा मुक्त हो गया है। बेमेतरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की हार के बाद कार्यालय में सन्नाटा है। साजा विधायक लाभचंद बाफना के पास खोने पाने के लिए कुछ भी नहीं है। बेमेतरा विधायक अवधेश चंदेल मैदान में अब तक खुलकर नहीं आए हैं। अकेले नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल ही सक्रिय नजर रहे हैं।

पंचायत चुनाव