पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामचरित मानस सम्मेलन आज से

रामचरित मानस सम्मेलन आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|आदर्श सत्संगसमाज ग्राम मटका में श्री रामचरित मानस सम्मेलन का नौ दिवसीय भव्य आयोजन 9 फरवरी से 17 फरवरी तक सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रखा गया है। समिति के अध्यक्ष पं. अशोक मिश्रा ने बताया कि 9 फरवरी को देवपूजन एवं कृष्ण रंजन महाराज (राजिम वाले) का प्रवचन होगा। दोपहर 3 बजे पं. छत्रधर शर्मा (नानापुरी पंडरिया) का प्रवचन रखा गया है। इस मानस महायज्ञ में बच्चों का संस्कार एवं यज्ञोपवीत संस्कार रामचरित मानस महायज्ञ में श्रीराम मानस मंडली डंगनिया, मां महामाया धाम बूचीपार जय मां शीतला मानस मंडली सिमगा, सत्संग अमोरा राम के चिन्हारी मानस मंडली सनकपट, राम श्रीकृष्ण किंकर मानस मंडली पाहंरा आदि शामिल हो रहे हैं।