विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी
खंडसरा|शासकीय हायरसेकंडरी स्कूल खंडसरा में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता सलाह दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वकील विनय किशोर सिंह, गिरीश शर्मा, अनिमेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा सलाह लेने सहायता प्राप्त करने के तरीकों को विस्तार से बताया। इससे पूर्व प्राचार्य हेमकांत शर्मा, एएन राम, अजय शर्मा, योगेश्वर सोनी, शालेय छात्रसंघ अध्यक्ष टोमन सिंह ने मजिस्ट्रेट वकीलों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय साहू ने किया। आभार प्रदर्शन एएन राम ने किया।