देवी मंदिरों में जलेंगे 2775 ज्योति कलश
बेमेतरा|गुरुवार सेशुरू होने वाले क्वांर नवरात्र पर्व को लेकर शहर के देवी मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। माता का श्रृंगार किया गया है। माता भद्रकाली मंदिर में तेल ज्योति 2050 घी के एक सामूहिक ज्योति की स्थापना की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष उत्तमचंद माहेश्वरी ने बताया कि आचार्य रामकुमार शास्त्री रोज सप्तशती पाठ करेंगे। माता शीतला मंदिर में 400 तेल 17 घी जोत जलाए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष फणेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आचार्य बलदेव प्रसाद शास्त्री प्रतिदिन चंडी पाठ करेंगे। नयापारा स्थित मां दुर्गा मंदिर में 240 तेल 12 घी ज्योति कलश स्थापित की जाएगी। मंदिर के आचार्य आशुतोष पाणे ने बताया कि पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। पंजाबी पारा स्थित मां दुर्गा मंदिर में 52 तेल 2 घी ज्योति कलश स्थापित की जाएगी। साथ ही तेल का एक सार्वजनिक कलश जलाए जाएंगे।
दुर्गा पूजा के लिए प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु।