पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘नासा’ भ्रमण के लिए तीन छात्रों का चयन, 29 को होंगे रवाना

‘नासा’ भ्रमण के लिए तीन छात्रों का चयन, 29 को होंगे रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकेडमिकहाइट्स पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थी पारसपुरी गोस्वामी (10 वीं), दिव्यांश सिंह (10 वीं) तनमय अग्रवाल (9 वीं) का चयन 15 दिनों के ‘नासा’ भ्रमण के लिए किया गया है। ये छात्र 29 सितंबर को ‘नासा’ के लिए रवाना होंगे। विद्यार्थियों का चयन करने के लिए इन विद्यार्थियों ने लिखित मौखिक परीक्षा पास कर ली है। इस विद्यार्थियों को केनेडी ऑफ अंतरिक्ष, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, टाइम्स स्क्वयर, यूनाइटेड नेशन का हेड क्वार्टर, ग्राउंड जीरो वैल स्ट्रीट, अंपायर स्टेट बिल्डिंग, बफलौ, नाइग्रा फाल्स वाशिंगटन, वाइट हाउस आदि जगहों का भ्रमण करने का मौका मिला है।

‘नासा’ भ्रमण से इन विद्यार्थियों का मानसिक विकास होगा। वैज्ञानिकों से इन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। नई-नई जानकारियां भी मिलेगी। इस तरह इन विद्यार्थियों के लिए यह टूर रोचक यादगार रहेगा। स्कूल के प्राचार्य भारतभूषण झा ने गुरुवार को विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पासपोर्ट वीजा प्रदान किया।

विद्यार्थियोंको दी गई मंगल यान की जानकारी : मंगलयान के मंगल कक्षा में पहुंचने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अंधियारखोर के शिक्षकों छात्र-छात्राओं ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य सुनील कुमार झा ने इस विद्यार्थियों को इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि मंगल यान मंगल ग्रह पर जीवन की खोज के लिए भेजा गया है। हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। टीवी पर सीधा प्रसारण देखने वाले छात्र-छात्राओं ने इसे रोमांचक बताया। इस अवसर पर एसके वैष्णव, दीनू मार्कंडेय, भुवनेश्वर जायसवाल, अनुराधा साहू, रामनिवास राठौर, संतोष यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।