पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीनदयाल ने समाज को दी दिशा : चंदेल

दीनदयाल ने समाज को दी दिशा : चंदेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|भाजपा शहरमंडल ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। गांधी भवन में कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को दिशा देने अंतिम पंक्ति को समाज में स्थापित करने की जो परिकल्पना की थी वो अब साकार होते दिखाई दे रहा है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने आगामी चुनाव में भाजपा को जीताने का संकल्प लेने आह्वान किया। विधायक अवधेश चंदेल ने कहा कि जो व्यक्ति पेड़ लगाता है वह फल छाया नहीं पा सकता, लेकिन पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जो स्वच्छ समाज विकासशील समाज का देश में परिकल्पना किया था उसका फल छाया आज हमें मिल रहा है। कार्यक्रम को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संध्या परगनिहा, महामंत्री लक्ष्मी साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दिलीप पटेल, केशव नामदेव, महेश साहू, मिंटू सलूजा, दिलीप शर्मा, पंचू साहू, हितेंद्र साहू, सुरेश पटेल, शत्रुहन साहू, अनिल छाबड़ा, जमुना चौहान आदि मौजूद थे।