पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिरों में शतचंडी सप्तशती पाठ शुरू

मंदिरों में शतचंडी सप्तशती पाठ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सभी देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश जलाए गए हैं। माता भद्रकाली मंदिर में 2 हजार 15 दीप प्रज्जवलित की गई। भद्रकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष उत्तमचंद माहेश्वरी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 4 बजे दीप जलाए गए हैं।

सुबह से ही आचार्य रामकुमार शास्त्री 8 ब्राह्मणों ने शतचंडी पाठ भी शुरू कर दिया है। जो हर रोज नवरात्र तक चलेगा। साथ ही शाम को विभिन्न गांवों की मंडलियां सेवा गीत प्रस्तुत कर रही है। माता शीतला मंदिर में सुबह 11.30 से 12.40 बजे तक अभीजित मुहूर्त में ज्योति कलश की स्थापना की गई। माता शीतला मंदिर अध्यक्ष फणेंद्र मिश्रा ने बताया कि 421 तेल दीप 20 घी की दीप जलाए गए हैं। आचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री सप्तशती पाठ कर रहे हैं।