पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चने के आकार के ओले गिरे, तेज हवा के साथ डेढ़ घंटे हुई बारिश

चने के आकार के ओले गिरे, तेज हवा के साथ डेढ़ घंटे हुई बारिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह सात बजे हुई गरज के साथ बारिश कटे फसल को नुकसान।

भास्करन्यूज|नवागढ़

नवागढ़ब्लॉक में गुरुवार को सुबह सात बजे मौसम ने अचानक मिजाज बदला और तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बेमेतरा ब्लॉक के गांवों में लगभग घंटेभर और बिलासपुर, मुंगेली जिले से लगे गांवों में लगभग 15 मिनट तक बारिश हुई। दाढ़ी, संबलपुर अंधियारखोर में चने के आकार के ओले गिरे।

इस बेमौसम बारिश से कट चुके खलिहान में रखे अरहर, धनिया, अलसी, मसूर टमाटर की फसल के साथ-साथ आम के बौर को क्षति पहुंची है। धान खरीदी केंद्रों में अंधियारखोर मुरता में खुले पड़े धान गिले हो गए हैं। सुबह सात बजे से दस बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश का असर स्कूलों में भी दिखा। छात्र आए शिक्षक पूरे दिन अघोषित अवकाश रहा। उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे ने बताया कि लगातार बदली इसके बाद हुई बारिश से चने में इल्ली का प्रकोप बढ़ेगा, गेंहूं के लिए बारिश वरदान है, अन्य फसलों को क्षति संभावित है।

कहां-कहां कितनी बारिश हुई इसका पता किया जा रहा है। धुर्वे ने कहा कि तिवरा, मसूर, धनिया, टमाटर की फसल प्रभावित होगी। कीट प्रकोप बढ़ सकता है। ब्रांच मैनेजर एके ठाकुर ने बताया कि नवागढ़ ब्रांच के नवागढ़, मुरता, झाल, रनबोड़, छिरहा अंधियारखोर समिति से बारिश की स्थिति की जानकारी मंगाई गई है। अचानक बारिश से हुए नुकसान के बाद किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की है।

दाढ़ी सोसायटी में 48 हजार कट्‌टा धान भींगा।

गुरुवार को हुई बारिश के कारण उमरिया से चंद्रखुरी मार्ग पर पानी भर गया।