पंच-सरपंचों ने प्रथम सम्मेलन में ली शपथ
बेमेतरा|ग्राम पंचायतचुनाव संपन्न होने के बाद पूरे जिले में 11 फरवरी को पंचायतों में पंच सरपंचों ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए पद की शपथ ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में विशेषकर पंचायत सचिवों के द्वारा शपथ दिलाई गई। नए नवेले सभी पंच एवं सरपंच चुनाव जीतने की खुशी में पंचायत भवन शपथ के लिए निर्धारित समय पर पहुंच गए थे। पंच एवं सरपंचों ने एक-दूसरे की बधाई दी।