4 फीट गड्ढा खोदा, कुछ नहीं मिला
ग्रामबावा मोहतरा के नर्सरी में लाश दफनाने के संदेह के चलते डिप्टी कलेक्टर एसडीओपी प्रभारी थानेदार की उपस्थिति में जमीन की खोदाई की गई और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद करीब साढ़े तीन-चार फीट जमीन की खुदाई करने के बाद भी कुछ नहीं मिला तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
इस दौरान कही गांवों से लोगों की भीड़ लगी रही। जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित बावा मोहतरा में सुबह कुछ युवक सैर करने निकले। इस दरमियान गांव के नर्सरी के पास से गुजर रहे थे तो इन लोगों को दो जोड़ी सलवार कुर्ती फटी हुई अलग अलग स्थानों पर दिखी। जिसे देखकर वहां पहुंचे तो कपड़े को कुछ दूरी पर गड्ढा खोदकर पाट दिया गया था और जमीन पर मिट्टी का ढेर नजर रहा था। इसकी जानकारी गांव में दी गई। इसके बाद लोग नर्सरी पहुंचने लगे और यह खबर आग की तरह गांव आसपास में फैल गई कि दो लड़की का बलात्कार करके किसी ने जमीन में दफना दिया है। मौके पर ग्राम पिपरभठ्ठा, भोईनाभाठा, तेंदूभाठा, बहेरा, कुसमी, नवागांव के लोग भी पहुंचने लगे। जिससे वहां पर भारी भीड़ लग गई इसी बीच बावा मोहतरा के सरपंच मोहन साहू ने इस बारे मे पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने संदेह पर जमीन को खोदने के लिये एसडीएम जेएस राजपूत से अनुमति ली उसके बाद डिप्टी कलेक्टर लवीना पांडे, थाना प्रभारी ए.आर. साहू सहायक उपनिरीक्षक डीएल सेाना, हवलदार प्रमोद तिवारी बेमेतरा नगर पालिका के स्वीपर ट्रैक्टर सहित करीब 3 बजे घटना स्थल पर पहुंचे जब तक एसडीओपी केएस परिहार भी वहां पहुंच गए स्वीपरों ने जमीन की खुदाई शुरू की और लगभग साढ़े तीन चार फीट जमीन की खोदाई की
मिट्टी के नमूने के लिये पूर्व मे की गई थी खुदाई
नर्सरीको लीज पर लेने वाले शशिदेवादास को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले नागपुर से कुछ अधिकारी आए थे। जिन्होंने कहा था कि इस स्थान का मिट्टी लेना चाहते हैं और उनका परीक्षण करेंगे। इसलिए वहां पर जमीन की खोदाई कर मिट्टी अपने साथ ले गए। उन्हीं के द्वारा गड्ढा खोदा गया था और बाद मे उन्हें पाट दिया गया था। नर्सरी के दो स्थानों से मिट्टी का सैंपल लिया गया था। उन्होंने बताया कि सुबह जब लोगों की भीड़ लगी तो मैने कुछ लोगों को मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी थी। किंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस कारण दोपहर 12 बजे मैं अपने घर चला गया। कपड़े के बारे मे उन्होंने बताया कि यह कपड़ा चार-पांच दिन से यहां पड़ा हुआ है।
अपराध