- Hindi News
- अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के 8 भाजपा के 14 दावेदार
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के 8 भाजपा के 14 दावेदार
नगरपालिका में अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद राजनीति गरमाने लगी है। प्रमुख राजनीतिक पार्टी भाजपा कांग्रेस के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। दोनों पार्टियों में संभावित दावेदारों की लंबी सूची है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। हालांकि अभी चुनाव में वक्त है। फिर भी पदाधिकारी कार्यकर्ता अभी से कसर करने लगे हैं। चुनावी रणनीति बनाई जा रही है।
गौरतलब है कि बेमेतरा नगर पालिका में अब तक कांग्रेस का कब्जा रहा है। वर्तमान पालिका अध्यक्ष आशीष छाबड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। कांग्रेस अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के बाद जाकर केंद्र राज्य सरकार की खामियों को बताएंगे। धान खरीदी के लिए किसानों के किए जा रहे पंजीयन में सरलता लाने की बात को लेकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। वहीं भाजपा के उम्मीदवार राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं को लेकर लोगों के सामने रखकर वोट मांगेंगे। इस तरह अध्यक्ष पद पाना दोनों पार्टियों के लिए बड़ी चुनौती है। दोनों ही पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवार का चयन नहीं किया है। इसके लिए चुनाव समिति का इंतजार किया जा रहा है।
भाजपा के दावेदार
अध्यक्षपद पाने की दौड़ में भाजपा के दावेदार आगे रहे हैं। शत्रुहन साहू, डॉ. एलआर साहू, परस वैष्णव, विजय सिन्हा, पंचू साहू, नारद साहू, महेश साहू, केशव नामदेव, सुरेश पटेल, सुखराज पटेल, संतोष वर्मा, योगेश पुरी, लक्ष्मी साहू सुकवारो सिन्हा के नाम सामने आए हैं।
कांग्रेस के दावेदार
कांग्रेसके संभावित दावेदारों में फिलहाल 8 लोगों के नाम सामने आए हैं। इसमें दिनेश कुमार, डॉ. प्रवीण वर्मा, सुमन गोस्वामी, बसंतदास मानिकपुरी, मंगत साहू, नवीन ताम्रकार, घनश्याम साहू ललित विश्वकर्मा शामिल हैं। कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा के दावेदारों की संख्या अधिक है।
^प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। प्रत्याशी चयन चुनाव समिति करेगी।\\\'\\\' राजेंद्रशर्मा, अध्यक्ष,भाजपा बेमेतरा
^चुनावकमेटी की बैठक बुधवार को बुलाई गई है। इसमें पार्टी के पदाधिकारी रायपुर से आएंगे। कमेटी बैठक में चर्चा कर प्रत्याशी का नाम चयन करेगी।\\\'\\\' आशीषछाबड़ा, अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा