पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोदवा में डायरिया के 23 मरीज मिले

कोदवा में डायरिया के 23 मरीज मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवर्धा बेमेतरा के जिला अस्पताल में इलाज करा रहे 8 गंभीर मरीज, स्थिति नियंत्रण में

भास्करन्यूज|दाढ़ी

ग्रामकोदवा में पिछले चार दिन से उल्टी-दस्त का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर मरीजों के इलाज में जुटा हुआ है। डॉक्टरों को 23 सितंबर को 18 और 24 सितंबर को 5 लोग डायरिया से पीड़ित मिले। जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं उल्टी-दस्त के 8 गंभीर मरीजों को कवर्धा बेमेतरा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए रैफर किया गया है। सीएमएचओ डॉ. एनके यदु ने स्थिति नियंत्रण में बताया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में उल्टी-दस्त फैलने का प्रमुख कारण निजी कुएं के दूषित पानी पीने, कीटनाशक दवा युक्त सब्जी का उपयोग करने को बताया है।

सरपंच रोहित साहू ने बताया कि ग्राम कोदवा के उल्टी-दस्त से पीड़ित 8 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए कवर्धा-बेमेतरा जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जिसमें नीरा बाई मानिकपुरी (30), किशन (10), फुलकुंवर मानिकपुरी (70), चंदा चंद्राकर (25), विमला (50), हिरौंदी (9), ललिता चंद्राकर (15) अमृता चंद्राकर (26) शामिल हैं। सरपंच ने बताया कि डायरिया के 15 मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाढ़ी में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की टीम ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों को सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। बीएमओ एलडी ठाकुर ने बताया कि ग्राम कोटवार ने गांव में उल्टी-दस्त की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव में टीम सहित कैंप लगाकर मरीजों की जांच इलाज किया गया। अब तक 23 मरीज मिल चुके हैं। 8 मरीजों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सीएमएचओ एनके यदु ने बताया कि उल्टी-दस्त के सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं। दूषित पानी मछली सेवन से डायरिया फैलने की आशंका है। इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों को सफाई रखने की सलाह दी गई है।