हेंपब्रिज में सरिया लटका, विभाग अनभिज्ञ
बेमेतरासे दुर्ग मार्ग में हथमुड़ी ब्रिज का पिलर क्षतिग्रस्त होने से विभाग ने भारी वाहनों का आवागमन रोके जाने की सलाह दी है। ब्रिज कार्पोरेशन के अधिकारियों ने मौके का मुआयना भी किया है पर नवागढ़ से बेमेतरा मार्ग में अंधियारखोर में हेंपब्रिज में सरिया लटकने, छज्जा क्षतिग्रस्त होने ग्राम समेसर में मोहरंगिया नाला में स्टापडेम के कारण हुए मिट्टी कटाव से ब्रिज के किनारे का हिस्सा बहने की जानकारी विभाग को नहीं है।
पीडब्ल्यूडी के ईई केके गुप्ता ने बताया कि हथमुड़ी में लगभग 100 वर्ष पुराना पुल का पिल्हर क्षतिग्रस्त हुआ है। इस ब्रिज के स्थान पर नवनिर्माण के लिए बजट में भेजा गया है, गुरुवार को रायपुर से अधिकारी निरीक्षण करने आए थे, इसके अलावा क्या जिले में कोई और ब्रिज है जो जर्जर है या मरम्मत योग्य है यह पूछने पर ईई गुप्ता ने अनभिज्ञता जाहिर की। इससे यह तथ्य सामने आया कि विभाग लोगों की सूचना पर जागता है स्वयं संज्ञान नहीं लेता।
युवा कांग्रेसी विजय सोनी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अफसरों की निगरानी में हेंप ब्रिज पर केबल बिछाने वालों ने हथौड़ा चलाया, इसके साथ ही समेसर में ब्रिज से सटाकर भूमि संरक्षण विभाग ने स्टाप बनाया। यदि विभाग गंभीर होता तो यह दोनों काम को रोक सकता था। अब बेखबर होने की जानकारी दी जा रही है जो जांच का विषय है, सोनी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के काम से क्षेत्र की जनता नाराज है।
अंधियारखोर में हेंपब्रिज का सरिया दिखने लगा है।