- Hindi News
- नगर पालिका में नाम जुड़वाने सबसे ज्यादा 1151 आवेदन
नगर पालिका में नाम जुड़वाने सबसे ज्यादा 1151 आवेदन
जिलाप्रशासन ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बुधवार को ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस पर दावा-आपत्ति की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक है। दावा-आपत्ति का निराकरण के बाद अंतिम प्रकाशन 29 अक्टूबर को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एनआर साहू ने बताया कि नगरीय निकाय मतदाता सूची प्रकाशन के बाद 2 हजार 939 आवेदन जोड़ने, 476 आवेदन नाम संशोधन करने 945 आवेदन नाम काटने (विलोपित) करने के लिए प्राप्त हुए हैं। बेमेतरा नगर पालिका में सबसे ज्यादा आवेदन मिले हैं।
निकायवार मतदाता सूची में संशोधन के आंकड़े
निकायजोड़ने संशोधन काटने
नपा बेमेतरा 1151 183 449
नपं नवागढ़ 387 055 151
नपं परपोड़ी 255 044 011
नपं साजा 246 055 040
नपं बेरला 223 027 069
नपं खम्हरिया 521 094 188
नपं देवकर 166 018 037