पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी युवक से चोरी की तीन बाइक जब्त, जुर्म दर्ज

आरोपी युवक से चोरी की तीन बाइक जब्त, जुर्म दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा. क्राइमब्रांच की टीम ने शनिवार को बाइक चोरी के आरोपी ज्ञानू कुमार (22) पिता ईश्वर साहू निवासी ग्राम लेंजवारा थाना बेरला को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की तीन बाइक भी जब्त किया है। जिसकी कीमत दो लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी बस स्टैंड पर लाल रंग की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था। मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपने साथ रखे बाइक को धमधा से चोरी करने स्वीकार किया। दो अन्य बाइक को रायपुर से रोशन के साथ अपने घर में रखना बताया। साथी रोशन का डेढ़ माह पहले उरला के पास एक्सीटेंड में मौत होने की जानकारी दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी डीडी कोशले ने बताया कि आरोपी जब्त मोटर साइकिल को बेमेतरा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।