- Hindi News
- पंचायतों में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
पंचायतों में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस ली। उन्होंने जिले के छह नगर पंचायत एकमात्र नपा में भाजपा की जीत होने का दावा किया।
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, वार्डों में बैठक, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने के संबंध में प्रभारी की नियुक्ति की गई है। िधायक लाभचंद बाफना, दयालदास बघेल, अवधेश चंदेल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री विकासधर दीवान, शांतिलाल जैन, दिलीप सिंह ठाकुर, रीना देवी साहू, दिलीप सिंह पटेल, ओमप्रकाश जोशी, ममता देवांगन, भुवन बघेल, राजकुमार देशलहरा विभिन्न पंचायतों बेमेतरा नपा के प्रभारी होंगे। श्री शर्मा ने बताया कि देवकर नपं में 17 सितंबर, परपोड़ी में 18 सितंबर, साजा में 19, थानखम्हरिया में 20, नवागढ़ में 22 बेरला नपं में 26 सितंबर बेमेतरा नपा में 27 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संभावित है। पंचायत चुनाव के लिए पार्टी जगह-जगह नुक्कड़ सभा भी हो रही है। पार्टी ने कांग्रेस शासित नगर पंचायत नपा में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए धरना-प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया है। नथमल कोठारी, संजीव तिवारी, हर्षवर्धन तिवारी, संध्या परगनिहा धरना-प्रदर्शन के प्रभारी होंगे। कांफ्रेंस में नेतराम वर्मा, शुकवारो सिन्हा, छन्नू गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, टारजन साहू भी मौजूद थे।