पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में पर्याप्त पुलिस बल के बाद भी कम नहीं हो रहे अपराध

जिले में पर्याप्त पुलिस बल के बाद भी कम नहीं हो रहे अपराध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। बेमेतरा जिला बनने के ढाई साल बाद भी अपराध में कमी नहीं आई है। जिले के सभी थानों चौकियों में पर्याप्त स्टाफ है। यहां एसपी ऑफिस भी खुल गया है। एसपी, एडिशनल एसपी सहित सभी कार्यालय संचालित है।

पहले की तुलना में पुलिस बल की संख्या भी बढ़ी है। यातायात पुलिस, क्राइम ब्रांच सहित पुलिस बल के सभी प्रमुख काम कर रहे हैं। इसके बाद भी जिले के विभिन्न थानों चौकियों में अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं। जिले में कुल 8 पुलिस थाने 3 पुलिस चौकी है। बेमेतरा ब्लॉक के ग्राम चंदनू बेरला ब्लॉक के ग्राम पठारीडीह में पुलिस थाना खोलना प्रस्तावित है। जिले में वर्ष 2012 में जुआ एक्ट के 433 आबकारी एक्ट के 388 मामले दर्ज हुए थे। जो वर्ष 2013 में बढ़कर जुआ के 570 आबकारी के 431 मामले दर्ज हुए हैं। इस साल 31 अगस्त तक जुआ के 92 आबकारी के 315 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बेमेतरा थाने में भी अपराध के आंकड़ों में कमी नहीं आई है।

थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने बताया कि वर्ष 2012 में हत्या के 3 मामले दर्ज थे। जो वर्ष 2013 में बढ़कर 7 हो गए। इस साल अब तक 5 मामले दर्ज हो चुके हैं। दुष्कर्म के वर्ष 2012 13 में 9-9 मामले दर्ज हुए थे। इस साल अब तक 7 मामले दर्ज हो चुके हैं। चोरी के वर्ष 2012 में 32 मामले थे। जो वर्ष 2013 में बढ़कर 37 हो गए। इस साल अभी तक चोरी के 48 मामले सामने आए हैं।

नशाखोरी के कारण बढ़ा अपराध

^क्षेत्रमें लोगों के पास रोजगार नहीं है। गरीबी अधिक है। नवयुवकों में नशाखोरी अधिक है। इस कारण अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है।\\\'\\\' सुनितायादव, यातायातप्रभारी

पिछले साल से अधिक हुए हैं मामले दर्ज

^कुछअपराधी पकड़े गए हैं। धारा 41 (1+4), 37 के तहत माल जब्ती की कार्रवाई की गई है। माल बरामदगी के बाद प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के कारण पिछले साल की अपेक्षा इस साल अधिक मामले दर्ज हुए हैं। \\\'\\\' डीडीकौशले, प्रभारी,क्राइम ब्रांच

गंभीर अपराध के आंकड़े

अपराध2012 2013 2014

हत्या 12 18 14

चोरी 105 112 93

दुष्कर्म 24 28 29

अपहरण 19 38 19

नकबजनी 57 80 67

बलवा 19 - 19

(आंकड़े पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त तक)

पद स्वीकृत पदस्थ खाली

निरीक्षक06 05 01

रक्षित निरीक्षक 01 01 -

उपनिरीक्षक 25 07 18

स. उपनिरीक्षक37 31 06

प्रधान आरक्षक 93 81 12

आरक्षक