पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टोरेट में तय होगा

कलेक्टोरेट में तय होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डों का आरक्षण कल

बेमेतरा. जिलेमें नगरीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 29 सितंबर को 7 नगरीय निकायों के 111 वार्डों का आरक्षण होगा। जिला प्रशासन कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में आरक्षण तय करेगा। अनुसूचित जाति महिला/मुक्त, अनुसूचित जनजाति महिला/मुक्त, पिछड़ा वर्ग महिला/मुक्त, सामान्य वर्ग के महिला वार्ड के लिए आरक्षण होगा।

नगर पालिका के सीएमओ जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि नगर पंचायत साजा के 15 वार्ड, नगर पंचायत थानखम्हरिया के 15 वार्ड, नगर पंचायत देवकर के 15 वार्ड, नपं परपोड़ी के 15 वार्ड का आरक्षण सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। वहीं नगर पंचायत नवागढ़ के 15 वार्ड, नगर पंचायत बेरला के 15 वार्ड का आरक्षण दोपहर 1 से 2 बजे तक नगर पालिका बेमेतरा के 21 वार्डों का आरक्षण दोपहर 2 बजे से किया जाना है।

नवागढ़.नगर पंचायतके 15 वार्डों का आरक्षण 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय बेमेतरा में होगा। सीएमओ यमन देवांगन ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों सहित जनप्रतिनिधयों को इसकी सूचना दे दी गई है।