पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 किसान कोहड़िया के भ्रमण पर

30 किसान कोहड़िया के भ्रमण पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आत्मायोजना के तहत कृषि विभाग उच्च तकनीकी की जानकारी देने और उन्नत खेती के लिए प्रेरित करने के लिए किसानों को जिला राज्य का भ्रमण कराया जा रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र दाढ़ी अंतर्गत गिधवा, भुरकी, कुरदा तीन गांवों के 30 किसानों को भ्रमण के लिए बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम कोहड़िया ले जाया गया है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बीपी देवांगन ने बताया कि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के निर्देश पर किसानों को ग्राम कोहड़िया में राज्य स्तरीय कृषि कर्मठ पुरस्कार प्राप्त उन्नतिशील किसान सुखराम वर्मा द्वारा 200 एकड़ फार्म का भ्रमण कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें सीड प्रोडक्शन फार्म (वीएनआर) भी दिखाया जाएगा। वीएनआर में बीज उत्पादन कर सरकार निजी कंपनियों को प्रमाणित बीज सप्लाई की जाती है। इन स्थानों का भ्रमण कर किसान उन्नत खेती कर लाभ अर्जित कर सकते हैं।

बेमेतरा के कृषि अधिकारी एसके गोड़ ने बताया कि इस साल किसानों के भ्रमण के लिए विभाग ने 24 हजार का पैकेज दिया है। जिसके तहत दाढ़ी क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को 9 हजार का पैकेज दिया गया है। जिसमें विभाग द्वारा एक किसान के आने-जाने एवं खाना के लिए 300 रुपए निर्धारित किया है।