पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रथम चरण के लिए निर्वाचन की सूचना का हुअा प्रकाशन

प्रथम चरण के लिए निर्वाचन की सूचना का हुअा प्रकाशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण में नगर पालिका बेमेतरा, नगर पंचायत बेरला और नगर पंचायत नवागढ़ में 29 दिसंबर को मतदान होगा। द्वितीय चरण में नगर पंचायत देवकर, नगर पंचायत साजा, नगर पंचायत थानखम्हरिया और नगर पंचायत परपोड़ी में मतदान 31 दिसंबर को होगा। मतगणना नतीजों की घोषणा 4 जनवरी को होगी।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन प्रथम चरण के लिए सोमवार को की गई। द्वितीय चरण के लिए 10 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे होगी। इसी तिथि को स्थानों (सीटों) आरक्षण, मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र भी प्राप्त किए जाएंगे।

दूसरा चरण कल से

ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध : कलेक्टरएवं जिला दंडाधिकारी डॉ. बसवराजु एस ने जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बेरला, थानखम्हरिया, देवकर एवं परपोड़ी में तीव्र संगीत ध्वनि विस्तारक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

एसडीएमतहसीलदार देंगे रैली, सभा वाहन की अनुमति: राजनैतिकदलों प्रत्याशियों को रैली निकालने, सभा करने, लाऊड स्पीकर, वाहन आदि के उपयोग के लिए अनुमति देने एसडीएम और तहसीलदार/रिटर्निंग ऑफिसर को अपने-अपने क्षेत्र में अधिकृत किया है।